बोकारो, अक्टूबर 29 -- पोंडा पंचायत में फाइलेरिया रक्त पट्ट संग्रह Bokaro News: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसमार के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पोंडा अंतर्गत विभिन्न गाँव में मंगलवार को रात्रि में फाइलेरिया का रात्रि रक्त पट्ट संग्रह का कार्य किया गया। स्थानीय मुखिया हारु रजवार द्वारा कार्यक्रम का उदघाटन कर पंचायत के सभी लोगों को फाइलेरिया की जाँच करवाने हेतु अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की यह सराहनीय पहल है, जिसमें हम सभी पोंडा पंचायत के निवासी की भागीदारी आवश्यक है। इससे हम अपने पंचायत को फाइलेरिया मुक्त कर सकते हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कसमार डॉ नवाब ने बताया कि सीएचसी कसमार अंतर्गत सेंटिनल साइट बगदा एवं रेण्डम साइट टाँगटोना एवं पोंडा पंचायत में रात्री रक्त पट्ट संग्रह का कार्य इस वर्ष किया गया है। इसके पूर्व सेंटिनल स...