बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि।गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पेटरवार प्रखंड में 17 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से कई सड़क एवं उच्चस्तरीय पुल निर्माण योजनाओं को मंजूरी मिली है। इन योजनाओं की स्वीकृति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदान कर दी है। यह जानकारी विधानसभा स्तरीय विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो ने दी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत योजनाओं में पतकी पंचायत के मुस्लिम कब्रिस्तान से झावा टोला होते हुए भोलगढ़ा तक 2.41 किलोमीटर सड़क निर्माण, नावाडीह आरईओ रोड से सुअर मरवा-फसलाही टांड़ तक सड़क निर्माण तथा ओरदाना पंचायत के खैराजारा में नव प्राथमिक विद्यालय से गोपाल मांझी के घर तक सड़क निर्माण शामिल है। इसके अलावा घरवाटांड़ पंचायत में शिव मंदिर से दामोदर नदी तक सड़क का निर्मा...