बोकारो, अगस्त 27 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी का बुधवार को पेटरवार के तेनुचौक स्थित समाधान कार्यालय के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वे रांची से चलकरी जाने के क्रम में समाधान कार्यालय के पास कुछ देर के लिए रुके थे। इस दौरान पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा अंगवस्त्र भेंट किया। कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी के समर्थन में नारे भी लगाए। स्वागत कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर भाजपा नेता शांतिलाल जैन, संजय सिन्हा, मुकेश कुमार ओझा, अनिल स्वर्णकार, असित कुमार बनर्जी, मनोज ठाकुर, धनी लाल महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्र...