बोकारो, अक्टूबर 30 -- मेरुदारु टोला में पेयजल संकट Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड की अरजुवा पंचायत अंतर्गत संथाल बाहुल्य मेरुदारु टोला में पिछले तीन महीनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। सोलर आधारित मिनी वॉटर सप्लाई का सोलर पिछले तीन महीनों से खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हालात ऐसे हैं कि गांव की महिलाओं को आधा किलोमीटर दूर खेतों में बने चुंए व कच्ची नहर से गंदा पानी लाकर परिवार की प्यास बुझानी पड़ रही है। 50 घरों वाले इस टोले में करीब दो सौ लोग निवास करते हैं। पूरे टोले में पेयजल के लिए मात्र एक चापाकल है, जो पिछले तीन महीनों से खराब पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि मेरुदारु के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर एच डी एफ सी की ओर से गांव में सोलर आधारित मिनी वॉटर सप्ल...