बोकारो, सितम्बर 12 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। श्री सिद्धि विनायक गणेश पूजा ट्रस्ट खत्री टोला की ओर से आगामी 14 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस निमित्त आगामी 14 सितंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो पूजा स्थल से निकलकर खत्री टोला स्थित राजा तालाब तक जाएगी और कलश में जल भरकर पूजा स्थल तक आएंगे। इसी दिन रात्रि 8 बजे महान जादूगर जमुना दास की ओर से जादू का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसी दिन रात्रि 9 बजे से कोलकाता के कलाकारों की ओर से श्री कृष्ण लीला के साथ झांकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: इंद्र की सभा के समान ही आसन पर विराजेंगे गणपति 17 सितंबर को जमशेदपुर के कलाकारों की ओर से भक्ति जागरण प्रस्तुत किया जाएगा...