बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को खेलो झारखंड 2026 27 का आयोजन किया गया। यहां आयोजित खेलो झारखंड के उद्दघाटन जिप सदस्य प्रहलाद महतो व सांसद प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं फुटबॉल में किक मारकर किया। खेलों झारखंड प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, हाई जम्प, लांग जम्प,शॉर्टपुट, खोखो, फुटबॉल, बॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया। फुटबॉल का फाइनल मैच प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार और प्लस टू उच्च विद्यालय काटमकुल्ही के बीच खेला गया, जिसमें प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार ने काटमकुल्ही टीम को 1-0 से परास्त कर जिला में खेलने की पात्रता प्राप्त की। विभिन्न खेलों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्...