बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: पेटरवार। पेटरवार स्थित झामुमो के गोमिया विधानसभा क्षेत्र के प्रधान कार्यालय में झामुमो प्रखंड समिति की ओर से राज्य के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड झामुमो अध्यक्ष कृष्णा महतो ने की। इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के तस्वीर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन धारण कर उसकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य मनोहर मुर्मू, अशोक मुर्मू , प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, विधायक प्रतिनिधि राकेश शेठी, प्रखंड सचिव श्रीराम हेम्ब्रम,प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज टुडू, अहसनुल अंसारी, सहित...