बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य दुर्गा पूजा समिति के निर्णय के बाद जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान रखने वाले इस मंदिर को नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है।

मंदिर का महत्व यह स्थल वर्षों से धार्मिक यात्राओं पर निकलने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए महत्वपूर्ण विश्राम स्थल रहा है, जहां लोग यात्रा के दौरान रुककर आराम करते हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 1998 में तत्कालीन बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, गोमिया विधायक छत्रु राम महतो, कांग्रेसी नेता भोला प्रसाद सिंह, डॉ. अमर कुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार सिंह, आदित्य साव, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता समेत कई गणमान्य लोगों के प्रयास से मंदिर और यात्री शेड का निर्माण ...