Bokaro News: पेटरवार दस पंचायत के विधायक प्रतिनिधि बने शंकर मुर्मू
बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो विस से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल ने पेटरवार प्रखंड अंतर्गत आने वाली 10 पंचायतों के लिए अपने विधायक प्रतिनिधि के नाम की आधिकारिक घोषणा की है। पिछरी दक्षिणी पंचायत (करनडीह) के रहने वाले शंकर मुर्मू को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक ने बताया कि व्यस्त कार्यसूची के कारण जिले में आयोजित होने वाली विभिन्न विभागों की बैठकों में उनकी लगातार उपस्थिति संभव नहीं हो पाती है। इसके मद्देनजर, झामुमो जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर शंकर मुर्मू को पेटरवार प्रखंड की 10 पंचायतों के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। जारी पत्र की प्रतिलिपि बोकारो डीसी व डीडीसी, पेटरवार बीडीओ, सीओ, एमओ व थाना प्रभारी सहित संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.