बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार दुर्गा पूजा समिति के निर्णय के आलोक में जोरशोर से आरम्भ कर दिया गया है। मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य नये सिरे से किया जा रहा है। यह दुर्गा मंदिर आस्था का एक बड़ा केंद्र है, जहां पर दूर -दूर तक धार्मिक यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों के जत्था का एक प्रमुख विश्राम स्थल है। इस जगह पर यात्री जाने -आने के समय रुक कर विश्राम करते हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पेटरवार दुर्गा मंदिर का होगा भव्य जीर्णोद्धार, पंच मंदिर और आधुनिक यात्री शेड बनेगाजीर्णोद्धार का निर्णय पुराना दुर्गा मंदिर एवं शेड सन 1998 ई. में तत्कालीन बेरमो के विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, गोमिया के विधायक छत्रु राम महतो, कांग्रेसी नेता भोला प्रसाद सिंह, डॉ अमर कुमार श्रीवास्तव...