बोकारो, अक्टूबर 24 -- पेटरवार में नरसिंह अवतार नाटक का मंचन Bokaro News: पेटरवार,प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा समिति खत्री टोला पेटरवार के तत्वावधान में गुरुवार की रात सुपर स्टार ड्रामेटिक क्लब के कलाकारों की ओर से एक महान धार्मिक नाटक 'नरसिंह अवतार' का सफल मंचन किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार और भक्त प्रह्लाद की भक्ति की कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा और श्रद्धालु भक्ति के सागर में देर रात तक गोते लगाते रहे। नाटक का निर्देशन नवीन खन्ना एवं गणेश महथा ने संयुक्त रूप से किया। इस धार्मिक नाटक में नरसिंह की भूमिका में अभिषेक खन्ना, प्रह्लाद की भूमिका में देवा बनर्जी, हिरण्यकश्यप के रूप में कृष्णा खन्ना, हिरण्याक्ष के रूप में कुणाल बनर्जी, ब्रह्मा के...