Bokaro News: पेटरवार के 13 पंचायतों में मतदाता सूची का डिजिटाइजेशन पूरा, 5,435 नाम हटाने की प्रक्रिया
बोकारो, जुलाई 29 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या-34 अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के 13 पंचायतों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत एन्युमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने बताया कि यह कार्य बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षकों एवं शिक्षकों के सहयोग से पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि प्रखंड के 13 पंचायतों में कुल 59,905 मतदाता दर्ज थे। जांच के दौरान अपसेंड, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लीकेट (एएसडीडी) श्रेणी के 5,435 मतदाताओं की पहचान की गई है, जिनके नाम मतदाता सूची से विलोपित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। एएसडीडी श्रेणी में सबसे अधिक 667 मतदाता तेनुघाट पंचायत के पाए गए, जबकि सबसे कम 259 मतदाता चरगी पंचायत में चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.