बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या 34 के तहत पड़ने वाले पेटरवार प्रखंड के सभी 73 मतदान केंद्रों पर फॉर्म 6 एवं फॉर्म 8 भरने के लिए आगामी 8 और 9 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह पेटरवार के अंचल अधिकारी अशोक राम ने दी। उन्होंने बताया कि यदि आप 18 वर्ष के हो चुके हैं, या अहर्ता तिथि 01.10.2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं और यदि आप झारखंड के किसी भी मतदान केंद्र क्षेत्र के सामान्य निवासी है, तो मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु फॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र के साथ मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Pakur News: बीएलओ पर्यवेक्षक को मिला दावा आपत्ति का प्रशिक्षण कहा कि अपने  पूरे परिवार का नाम, एक ही मतदान केंद्र में लाने ह...