Bokaro News: पेटरवार के बेटे ने बॉलीवुड में की धमाकेदार डेब्यू
बोकारो, अक्टूबर 9 -- Bokaro News: पेटरवार। बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अरजुवा पंचायत के कोडरमा गांव के लिए गर्व का पल है, जहां के एक बेटे ने बॉलीवुड में धमाकेदार प्रवेश कर अपने गांव सहित पेटरवार और बोकारो जिले का नाम रौशन करने में सफलता प्राप्त की है। बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के कोडरमा गांव के रहने वाले राकेश कुमार ने आखिरकार अपना बॉलीवुड का सपना पूरा कर लिया है। राकेश की पहली हिंदी फिल्म ''एहसास'' बीते 3 अक्टूबर 2026 को अम्बेडण्या ओटीटी चैनल पर रिलीज हो चुकी है। राकेश कुमार के पिता का नाम रामचंद्र यादव और माता का नाम मीना देवी है। राकेश कुमार का एक साधारण परिवार से निकल कर मुंबई तक का सफर तय करना आसान नहीं था, लेकिन राकेश ने हार नहीं मानी और अंततः सफलता उसके हाथ लगी। यह भी पढ़ें- 12वीं में 3-3 अंक, फिर BA में भी फेल, अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.