बोकारो, अगस्त 28 -- Bokaro News: पेटरवार,प्रतिनिधि। प्रखंड की बुंडू पंचायत स्थित बुंडू जंगल में वन सुरक्षा समिति एवं पर्यावरण प्रेमियों ने अनोखी पहल करते हुए पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अवैध कटाई को रोकना और क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना था। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: पेड़ों को राखी बांध ग्रामीणों ने लिया वन संरक्षण का संकल्पकार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम के दौरान वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार पेड़ों की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पेड़ों के तनों पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए जीवन भर उनकी रक्षा करने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- Jamtara News: पेड़ों को बांधा गया रक्षा सूत्र, संरक्षण का लि...