बोकारो, अगस्त 10 -- Bokaro News: पेटरवार। प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत गागी बाजार टांड निवासी सह व्यवसाई सरदार हजारा सिंह(90 वर्ष) का बीते 7 अगस्त को भिलाई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां हृदयाघात से उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पेटरवार वासियों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। उनके निधन पर बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। शोक संवेदना में कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। उनके निधन पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा, गुरदीप सिंह चावला, शांतिलाल जैन, रविशंकर जायसवाल, असित कुमार बनर्जी सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दु...