Bokaro News: पेंक-नारायणपुर में अवैध स्टोन लदा ट्रैक्टर जब्त
बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा के निर्देशानुसार गुरुवार को नावाडीह प्रखंड में पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान बुडगड्डा से पेंक नारायणपुर जाने वाले मुख्य पथ पर बुडगड्डा चौक के समीप अवैध रूप से स्टोन बोल्डर का प्रेषण करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जिसे विधिवत जब्त कर आगे की कार्रवाई को लेकर पेंक नारायणपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया। अभियान में खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं पुलिस बल मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Nawada News: गोविन्दपुर में कोयला लदा ट्रक जब्त,14 लाख जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.