बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन, बोकारो की ओर से दीपावली के अवसर पर सेक्टर 4 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया। सभी ने मिलकर दीप जलाए व भगवान श्री जगन्नाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। एसोसिएशन की एक नवंबर को हुई बैठक में सर्वसम्मति से इस कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया था। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के बीच आपसी सौहार्द, एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत करना था। सामूहिक दीप प्रज्वलन के माध्यम से सदस्यों ने प्रेम, सद्भाव व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: 15 नवंबर तक डिवाइन बोकारो व ग्रामीण मिलकर मनाया जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के अंत में एसोसिएश...