बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: प्रखंड के ऊलगड़ा पंचायत में रविवार को कई लोगों ने झामुमो छोड़कर आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का चिह्न पट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में करमचंद किस्कु समेत पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि युवाओं के आजसू पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने नए सदस्यों से जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। ट्रांसफार्मर का उद्दघाटन पूर्व विधायक ने उलगढा पंचायत के पुरनाडीह टोला में एक 63 केवीए के नए विधुत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्दघाटन किया। ट्रांसफार्मर उद्दघाटन के बाद गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। गांव में बिजली आ जाने ...