बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: भंडारीदह, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ की आगामी 31 जुलाई को जयंती समारोह मनाने को लेकर तैयारी चल रही है। अलारगो स्थित सिंगारी मोड़ पर बीएड कॉलेज परिसर में 59वीं जयंती सादे समारोह में मनाया जायेगा। कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया जायेगा। झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो ऊर्फ राजू ने कहा कि मेरे पिता दिवंगत जगरनाथ महतो सिर्फ डुमरी के ही नहीं बल्कि समस्त झारखंड राज्य के नेता थे। वे रात-दिन डुमरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए चिंतित रहते थे। पिता के देहांत के बाद भी मेरी मां पूर्व मंत्री बेबी देवी सहित मेरे परिवार के हर सदस्य डुमरी की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं और भविष्य में भी डुमरी की जनता के सुख-दुख में साथ रहेंगे। आयोजन को लेकर लोकेश्वर प्रसाद महतो, जयलाल महतो, सुभा...