बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को सीओ प्रणव ऋतुराज और थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो के नेतृत्व में जैनामोड़, तुपकाडीह और तांतरी उत्तरी के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने प्रमुख पूजा पंडालों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्युत सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, महिलाओं की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति करें प...