Bokaro News: पुलिस व विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा को किया जागरूक
बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: फुसरो। फुसरो के करगली सिनियर क्वार्टर स्थित मेरा बचपन प्ले स्कूल के द्वारा बेरमो थाना के समीप सोमवार को यातायात जागरुकता अभियान चलाया गया। पुलिस व विद्यार्थियों ने इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को रोक कर उन्हें गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा और जीवन की महत्ता के बारे में बताया गया और नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया। वाहन चालकों से अपील की कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि दुर्घटना के समय जीवन रक्षक कवच है। प्राचार्या रितू राठौर राठौर ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करना ही सड़क हादसे का मुख्य कारण है। वार्ड पार्षद अर्चना सिंह, स्कूल के निदेशक जयेश राठौर, शिक्षिका केशर खातून, अंजना सिंह, रेखा सिंहा, पल्लवी दूबे, भावना, शिवानी, जय प्रकाश दूबे आदि भी मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.