Bokaro News: पीएम श्री हाई स्कूल में मोबाइल और वाहन न लाने की दी गई सख्त हिदायत
बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: कसमार स्थित पीएम श्री प्लस स्कूल में गुरुवार को कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने अचानक पहुंचकर छात्र-छात्राओं और स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में अनुशासन बनाए रखने और छात्रों की सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी छात्र स्कूल परिसर में मोबाइल फोन लेकर न आए। इसके साथ ही, नाबालिग छात्रों द्वारा दो पहिया वाहन चलाकर स्कूल आने पर पूरी तरह रोक लगाने की हिदायत दी गई। उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। हाल के दिनों में स्कूल में मादक (नशीले) पदार्थ मिलने को लेकर फैल रही अफवाहों पर थाना प्रभारी और स्कूल प्रशासन ने इससे इंकार किया। थाना प्रभारी कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.