बोकारो, अक्टूबर 30 -- पीएम-किसान की 24वीं किस्त का लाइव प्रसारण Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के लाइव प्रसारण  कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट के माध्यम से देखा गया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा बनासकांठा, गुजरात से पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की गई। इस गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए बोकारो जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 100 से अधिक प्रगतिशील किसान भाई-बहनों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. सुषमा ललिता बाखला एवं जिले के कृषि से संबंधित विभिन्न पदाधिकारीगण विशेष रूप से शामिल हुए। उनके कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उ...