बोकारो, अगस्त 28 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में आईटीआई मोड़ से उकरीद मोड़ के बीच पिपराटांड़ के पास गुरुवार को एनएच सड़क पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम उर्फ चीकू के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, वह कहां का रहने वाला था, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश : हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दोपहर करीब 12 बजे से डेढ़ बजे तक मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पिंड्राजोड़ा थाना पुलिस मौके प...