Bokaro News: पितृपक्ष के पहले दिन दामोदर-गरगा में गूंजे वैदिक मंत्र, पितरों को तर्पण
बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: पितृपक्ष के पहले दिन शनिवार को बोकारो में श्रद्धालुओं ने दामोदर और गरगा नदी समेत विभिन्न सरोवरों में पितरों को जल अर्पित कर तर्पण किया। सुबह से ही नदी घाटों और जलाशयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुत्रों और परिजनों ने विधि-विधान से पितरों को जल प्रदान कर उनका स्मरण किया। इस दौरान घाटों पर धार्मिक वातावरण बना रहा। पितृपक्ष की शुरुआत के साथ ही लोगों ने अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद कुश, तिल और जल से तर्पण किया। कई लोगों ने पुरोहितों के मार्गदर्शन में संकल्प लेकर पितरों को जल अर्पित किया। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष के प्रथम दिन बाजार घाट पर उमड़ी भीड़ मान्यता के अनुसार पितृपक्ष में पूर्वजों के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.