बोकारो, नवम्बर 21 -- Bokaro News: गोमिया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जरूरत के समय परिवारों के लिए आर्थिक सहारा बन रही है। शुक्रवार को एसबीआई की गोमिया शाखा की ओर से खम्हरा पंचायत के करमाटांड़ निवासी मृतक कृष्णा कुमार बेसरा के नामित पुत्र वेद नारायण बेसरा को दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया। शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि कृष्णा कुमार बेसरा ने सीएसपी के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। इसके लिए वह प्रतिवर्ष मात्र 20 रुपये प्रीमियम जमा करते थे। उनके निधन के बाद नियमानुसार नॉमिनी को दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। दिलीप भगत, अनिल कुमार, किरण कुमारी व मुकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: पीएमजेजेबीवाई योजना से दिवंगत खाताधारक की पत्नी को मिली दो लाख रुपये की बी...