बोकारो, जुलाई 15 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। लगातार सड़क दुर्घटनाओं और दो लोगों की मौत के बाद आखिरकार पुलिस-प्रशासन ने मंगलवार को गोमिया के आईईएल थाना क्षेत्र स्थित पिट्स मॉडर्न स्कूल के समीप सड़क पर बने दोनों हंप जेसीबी मशीन की मदद से हटवा दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से ग्रामीण और राहगीर इन हंपों को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताते हुए इन्हें हटाने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने हंप निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थे। खासकर रात के समय या तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों को हंप का समय पर अंदाजा नहीं लग पाता था, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती थी। हंप के पास पर्याप्त चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर या अन्य सड़क सुरक्षा संकेतक भी नहीं लगाए गए थे...