बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता विश्वनाथ महतो ने बोकारो उपायुक्त को पत्र लिखकर चास आईटीआई मोड़ से पिंड्राजोरा होते हुए पुरुलिया मार्ग के दोनों किनारे खड़े भारी व अन्य वाहनों को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े रहने से मार्ग संकरा हो जाता है। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने पत्र में दावा किया कि पिछले एक माह में पिंड्राजोरा मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 10 से अधिक युवाओं की मौत हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। विश्वनाथ महतो ने आईटीआई मोड़ से पिंड्राजोरा-पुरुलिया मार्ग तक सड़क ...