Bokaro News: पानी की बर्बादी रोक कर जल संचयन की शपथ
बोकारो, जुलाई 14 -- Bokaro News: फुसरो। कार्यपालक पदाधिकारी, फुसरो नगर परिषद के निर्देशानुसार 'कैच द रेन'-2026 के तहत मंगलवार को विशेष जल संवाद का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सफाई मित्रों एवं आम शहरवासियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और गिरते भू-जल स्तर को सुधारने के लिए प्रेरित करना था। जल की महत्ता पर व्यापक चर्चा की गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे न केवल पानी की बर्बादी रोकेंगे, बल्कि वर्षा जल संचयन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। सभी ने पानी बचाने और आने वाली पीढ़ी के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखने की शपथ लिया। घरों की छतों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने और सोखता गड्ढा बनाने के फायदों के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- जल संरक्षण के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक 'कैच द रेन' के संदेश को दोहराते हुए कहा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.