बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के कालापत्थर स्थित बहुप्रतीक्षित आवासीय परियोजना पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरी तरह संचालित नहीं हो सकी है। भूमिहीन और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना पर निर्माण में देरी, बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक सुस्ती का असर साफ दिखाई दे रहा है। परियोजना के तहत कुल 480 फ्लैट तैयार किए जाने का दावा किया गया है, लेकिन अब तक केवल 100 आवंटियों को ही उनके फ्लैट की चाभी सौंपी जा सकी है। बाकी लाभुक अपने आशियाने की उम्मीद में निगम कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि निर्माण पूरा होने के बावजूद अधिकांश फ्लैटों में लोग नहीं बस पाए हैं।

बुनियादी सुविधाओं की कमी परिसर में सड़क, बिजली, पेयजल...