बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: माउंट सियोन स्कूल, बोकारो के जूडो खिलाड़ियों ने पहली बार जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य समेत कुल चार पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। पहली ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मिली इस सफलता को विद्यालय प्रबंधन ने खेल के क्षेत्र में नई शुरुआत और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। प्रतियोगिता में कृष्णा शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि जयंत सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया। नवीन किशोर और राधिका राज ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान कौशल, साहस, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो जिला जूडो चैंपियनशिप में खिलाडि़यों का बेहतर प्रदर्...