बोकारो, सितम्बर 26 -- Bokaro News: चंद्रपुरा/नावाडीह। सहायक निबंधक सहयोग समितियां बेरमो अंचल तेनुघाट सह प्राथमिक सहयोग समितियों के संचालन पदाधिकारी अनन्या सिन्हा ने नावाडीह प्रखंड के पलामू पैक्स/एमपीसीएस लिमिटेड प्रबंध कार्यकारिणी समिति गठन के लिए विशेष आम सभा/चुनाव 12 अक्तूबर को कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 1 अक्तूबर को नामांकन दाखिल होगा तथा नाम वापसी की तिथि 4 अक्तूबर रखी गई है। इस मतदान के लिए मुख्यालय के प्रभारी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी श्याम कुमार मांझी को निर्वाचन पदाधिकारी तथा वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी बोकारो के रंजीत कुमार को अनुकल्पित निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया है। एक से अधिक प्रत्याशी रहने 12 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...