Bokaro News: पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों ने बनाई मानव शृंखला
बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और मानवीय संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से संत जेवियर्स विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंगलवार को पर्यावरण जागरूकता मानव शृंखला बनाई। प्राचार्य फादर अरुण मिंज के मार्गदर्शन में राम मंदिर से पथरकट्टा चौक तक आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों के हाथों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों वाले बैनर और पोस्टर थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक शिक्षा और पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने के साथ जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया। अनुशासित और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने भी विद्यालय की पहल की सरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.