बोकारो, नवम्बर 4 -- Bokaro News: राजकीय माध्यमिक विद्यालय हरिला में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय पर्यावरण बचाओ रखा गया था। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों से आकर्षक रंगोलियां बनाकर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों की महत्ता, स्वच्छता, जल संरक्षण और प्रकृति को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। विभिन्न रंगोलियों के माध्यम से बच्चों ने बताया कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपनी कलाकृतियों के जरिए यह संदेश दिया कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण ही स्वस्थ और बेहतर भविष्य का आधार है। प्रतियोगिता का उद्दे...