Bokaro News: पत्रकार यशवंत भट्टी की माता रेखा देवी का निधन
बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: जरीडीह, प्रतिनिधि। पत्रकार यशवंत भट्टी की माता रेखा देवी (71) का रविवार देर शाम बोकारो स्थित वेलमार्क अस्पताल में निधन हो गया। वह तुपकाडीह निवासी अग्रवाल परिवार की सदस्य थीं। सोमवार को दामोदर नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से परिवार सहित बोकारो के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शोक जताया। पत्रकार अमरेंद्र दुबे, विपिन मुखर्जी, राकेश प्रियदर्शी, विप्पल सिंह, कृपाशंकर पांडेय, उमाशंकर ठाकुर, प्रह्लाद महली, ललित मिश्रा और कृष्णा दत्ता सहित अन्य ने संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.