बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: बरमसिया ओपी क्षेत्र में 19 वर्षीय सागर कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी को लेकर लगातार की जा रही अभद्र टिप्पणियों और छींटाकशी से नाराज होकर 50 वर्षीय मानिक मांझी ने अपने साथी मजदूर सागर कुमार की हत्या कर शव को जंगल स्थित कुएं में फेंक दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके स्वीकारोक्ति बयान से पूरे मामले का खुलासा हुआ। चास एएसपी वेदांत शंकर ने सोमवार को बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेन्द्र पासवान के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पीपरकुदर निवासी सागर कुमार 15 जुलाई की शाम घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों को जानकारी मिली कि उसे आखिरी बार मानिक मांझी के साथ देखा गया था। पूछताछ में आरोपी के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर परिजनों ने 18 जुलाई को उसके खिलाफ अ...