बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वांग दक्षिणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह एक नई राजनीतिक दल के स्थानीय नेता सैफ अली के विरुद्ध एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि सैफ अली ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया और पिछले एक वर्ष से यौन शोषण किया। युवती के अनुसार, जब उसने हाल के दिनों में शादी करने की बात कही तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। साथ ही, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत में युवती ने आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना में लिखित आवेदन दिए जाने के बाद से आरोपी के फरार होने की बात कही जा रही है। मामले में गोमिया पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि आवेदन के...