बोकारो, अक्टूबर 2 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के अरजुवा पंचायत सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक सह अरजुवा पंचायत के मुखिया उर्मिला देवी के पति मणिलाल सोरेन को पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया। मणिलाल सोरेन दिनांक बीते 30 सितंबर को उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल ओरदाना से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी सेवा समाप्त होने के उपरांत शुक्रवार को पंचायत सचिवालय अरजुवा में पंचायत वासियों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के मौके पर जिला परिषद सदस्या माला कुमारी, पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी, पंचायत समिति सदस्य रितेश बास्के, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...