Bokaro News: न्यू बस पड़ाव में शौचालय की दोबारा शुरू हुई सुविधा
बोकारो, नवम्बर 4 -- बस पड़ाव में शौचालय फिर शुरू Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। बुंडू पंचायत स्थित न्यू बस पड़ाव में यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए मंगलवार को निशुल्क शौचालय दोबारा आम जनता को समर्पित किया गया। गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर शौचालय का उद्घाटन किया। इसके शुरू होने से बस पड़ाव आने-जाने वाले यात्रियों, स्थानीय दुकानदारों और आसपास के लोगों को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि रखरखाव के अभाव में बस पड़ाव स्थित शौचालय काफी जर्जर हो गया था। इसके कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर श्री फाउंडेशन की ओर से शौचालय की मरम्मत कराई गई। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को इसे फिर से आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.