बोकारो, जुलाई 11 -- Bokaro News: फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ ने एमएमडीआर एक्ट के तहत अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ दो जगहों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 9.020 टन अवैध कोयला और 8 बाइक जब्त की गई। सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के नेतृत्व में सीआईएसएफ की टीम लगातार रात्रि गश्त और ड्रोन से निगरानी कर रही है। खुफिया इनपुट के आधार पर अलग-अलग टीम बनाकर क्षेत्र में छापामारी की जा रही है, जिससे कोयला तस्करों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है।

पहली कार्रवाई पहली कार्रवाई ढोरी एरिया के भंडारीदाह रेलवे साइडिंग क्षेत्र में की गई। यहां अवैध रूप से बाइक से कोयला तस्करी कर रहे 8 बाइक और उन पर लदा 2.6 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। इनमें से 2 मोटरसाइकिलों पर पंजीयन संख्या थी जबकि 6 बिना नंबर प्लेट की थी। जब्त सामग्री...