बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के ब्लास्ट फर्नेस कैंटीन में मजदूरों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव जयदीप कुमार आस ने की। बैठक में झारखंड मजदूर संघ (जेएमएस) के महासचिव साधु शरण गोप ने श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए कहा कि बीएसएल एवं ठेका मजदूरों की किसी भी बीमारी या अन्य कारणों से मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को नौकरी दिलाने की लड़ाई सांसद ढुल्लू महतो के नेतृत्व में लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी और बच्चों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए लंबे समय तक भटकना पड़ता है। इस स्थिति से बचने के लिए जीवित रहते हुए ही आश्रित को रोजगार देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सांसद इस मुद्दे को उचित मंच पर उठाकर स...