बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार को सेक्टर-12 स्थित गुरुकुल जिम में नेशनल सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी फेडरेशन कप और पूर्वी भारतीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरुष वर्ग में 59 किलोग्राम भार वर्ग से फाल्गुनी, 66 किलोग्राम में साहिल दत्ता, 74 किलोग्राम में आनंद टोपनो और 83 किलोग्राम में आयुष्मान कुमार (जमशेदपुर) तथा महेंद्र सिंह (रांची) का चयन किया गया। वहीं, 93 किलोग्राम भार वर्ग में धनबाद के ऋतेश कुमार, 105 किलोग्राम में बोकारो के दीपक कुमार सिंह और 120 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में आयुष विश्वकर्मा चयनित हुए। महिला वर्ग में ज्योति कुमारी, अनु...