बोकारो, नवम्बर 3 -- Bokaro News: चंदनकियारी। चंदनकियारी प्रखंड के देवग्राम पंचायत अंतर्गत नेपुरचौक में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार टूटकर घरेलू बिजली पोल और सड़क पर गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि संयोगवश कोई इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर हाईटेंशन तार गिरने से आवागमन करने वाले लोगों के बीच भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तार की चपेट में आने से कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद बिजली व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर जेएलकेएम नेता अर्जुन रजवार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल हाईटेंशन तार की मरम्मत कराने और क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ...