बोकारो, जुलाई 23 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के रघुनाथपुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर नीट 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र हर्षराज को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर, मिठाई खिलाकर तथा स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। हर्षराज की उपलब्धि पर विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने हर्षराज को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी सफलता दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में मेधावी छात्रों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...