बोकारो, अक्टूबर 17 -- Bokaro News: बीएसएल में अप्रेंटिस पास विस्थापितों को नियोजन देने की मांग को लेकर जारी अनशन के सातवे दिन विस्थापितों ने बोकारो स्टील प्लांट के अधिकांश गेट को जाम कर दिया। जिससे कामगारों के साथ साथ अधिकारियों को प्लांट में करने को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मालवाहक वाहनों को प्लांट के अंदर और बाहर आने से आंदोलनकारियों ने रोक दिया। त्रिपक्षीय वार्ता में ठोस निर्णय नहीं होने से नाराज विस्थापितों ने शुक्रवार सुबह चार बजे से प्लांट के मुख्य गेट को चालू रहने दिया। अन्य गेट के बंद रहने से प्लांट के स्टील गेट और दुग्गल गेट के बाहर मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग गई। यही नहीं टू टैंक गार्डेन में अनशन पर बैठी सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro Ne...