बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: बीएसएल में अप्रेंटिस पास विस्थापितों को नियोजन देने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। त्रिपक्षीय वार्ता नहीं होने से नाराज विस्थापितों ने बुधवार शाम टू टैंक गार्डेन स्थित धरनास्थल से एडीएम बिल्डिंग तक मानव शृंखला बनाकर विरोध जताया। वहीं, विस्थापित अप्रेंटिस संघ सह विस्थापित संगठन की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। इस दौरान कई आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ को स्लाइन चढ़ाया गया, जबकि कुछ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। संघ के सदस्यों ने कहा कि लगातार भूख हड़ताल के बावजूद जिला प्रशासन और बीएसएल प्रबंधन ने त्रिपक्षीय वार्ता नहीं बुलाई है। इसी के विरोध में मानव शृंखला बनाई गई। इसमें विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्यों के साथ विभिन्न विस्थापित स...