बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: नावाडीह। स्थानीय थाना क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय परतापुर व नव प्राथमिक विद्यालय बड़की बेड़ा में लगे तड़ित चालक की बीते शुक्रवार की रात में चोरी कर ली गई। प्रधानाध्यापक कैलाश कुमार महतो व सतेंद्र कुमार महतो ने बताया कि हर रोज की तरह शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे विद्यालय पहुंचा तो देखा कि विद्यालय में लगा तड़ित चालक गायब है, जिसकी लिखित सूचना नावाडीह थाना को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...