बोकारो, नवम्बर 19 -- Bokaro News: नावाडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड के ऊपरघाट स्थित बरई व सारुबेड़ा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा छापामारी कर महुआ शराब, बियर व विदेशी शराब की कई बोतल जब्त किया गया। विभाग के अधिकारी मंजूर आलम ने बताया कि जब्त शराब असली है या नकली, जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। बताया जाता है कि ऊपरघाट के बरई, हरलाडीह, पिपराडीह, कंजकीरो, नारायणपुर, गोनियाटो, सियारी मोड़ व पोखरिया सहित अन्य कई स्थानों पर नकली विदेशी शराब की बिक्री की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...