बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: बोकारो। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, नावाडीह की कक्षा 11वीं कला संकाय की छात्रा पूनम कुमारी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के लिए झारखंड की 16 सदस्यीय राज्यस्तरीय क्रिकेट टीम में हुआ है। अब पूनम राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर के जम्मू में होगा। अपनी सफलता पर पूनम ने खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सह क्रिकेट कोच भूषण श्रीवास्तव को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता और कोच के निरंतर प्रोत्साहन और मार्गदर्शन से उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद मिली। विद्या...